पूर्व सभापति सहित दो आयुक्त व स्टोर कीपर के खिलाफ मामला दर्ज
नगर परिषद आयुक्त महेंद्र चौधरी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सिरोही नगर परिषद के पूर्व सभापति ताराराम माली तथा उनके कार्यकाल में रहे दो आयुक्त और स्टोरकीपर के खिलाफ नगर परिषद को राजस्व हानि पहुंचाने के दो मामले अलग अलग दर्ज किए है।
इनमें एक मामला जन्ममृत्यु पंजीयन के सॉफ्टवेयर और दूसरा सफाई उपकरण की खरीद में अनियमितता के आरोप का है।
सीआई अनिता रानी ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त महेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि जन्म मृत्यु पंजीयन को ऑनलाइन वेबपोर्टल पर करवाया जाना था। इसके लिए सांख्यिकी निदेशालय ने 13 सितंबर 2013 को और कलेक्टर सिरोही ने 13 मार्च 2014 को पत्र जारी किया था।
नगर परिषद सिरोही ने 2 जनवरी 2015 को जन्म मृत्यु विवाह आदि के सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए निविदा जारी की थी। इसमें प्रत्येक की लागत दो दो लाख रुपये निर्धारित थी। निविदा के अनुसार 4 मार्च 2015 को जयपुर की एक कंपनी को कार्य आदेश जारी किया। रिपोर्ट में बताया कि इस संपूर्ण प्रक्रिया में तत्कालीन आयुक्त लालसिंह, तत्कालीन सभापति ताराराम माली और स्टोरकीपर रामलाल ने 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
दूसरी रिपोर्ट में आयुक्त महेंद्र चौधरी ने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को वित्तीय वर्ष 2016.17 में सफाई उपकरण खरीदने के लिए दर निर्धारित करके निविदा जारी की गई थी। इसमें उपकरण खरीद के लिए निर्धारित दर 20 लाख रुपये है। इसके विपरीत तत्कालीन आयुक्त प्रह्लाद राय वर्मा स्टोरकीपर रामलाल और तत्कालीन सभापति ताराराम माली ने 47 लाख 39 हजार 500 रुपए का भुगतान किया।
इसके अतिरिक्तकंम्पनी को 6 लाख 23 हजार 700 रुपये का भुगतान निविदा से परे जाकर किया। इस रिपोर्ट में बताया कि तीनों ने मिली भगत करके निविदा धरोहर राशि 20 लाख से परे जाकर बिना किसी स्वीकृति के 53 लाख 63 हजार 200 रुपये का भुगतान कर राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई है। पुलिस ने दोनों मामले अलग अलग दर्ज कर जांच शुरु की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WWZqHj
via IFTTT
No comments