दिल्ली की टीम एंटी बाॅडी टेस्ट के लिए ले रही 500 लोगों का सैंपल
दिल्ली के एचएमआर की टीम ने 27 दिसंबर को लखनपुर पहुंचकर नगर के वार्ड 8 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम कटिण्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित अन्य 40 लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट के लिए ब्लड के 50 सैम्पल लिए है। एचएमआर की टीम सरगुजा जिले में एंटीबॉडी टेस्ट के ब्लड के 500 सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली लेकर जाएंगी। यह जानकारी एचएमआर टीम के सदस्य नंदकुमार साहू ने देते हुए बताया कि इससे पता चलेगा कि कोरोना से लड़ने के लिए कितने लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए ताकत विकसित हो चुकी है। इस दौरान उनके साथ आरएचओ चक्रधर पटेल सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rvPPVS
via IFTTT
No comments