बिना प्लानिंग आधे शहर में लाइन बिछा दी, साइट क्लियर नहीं होने से रुकेगा काम
नगर पालिका बैकुंठपुर में चल रही 35 करोड़ के जलावर्धन योजना पर लंबा ब्रेक लगने वाला है। योजना की डेडलाइन मार्च में समाप्त हो रही है। जबकि मुख्य शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम अब तक शुरू नहीं किया है। महलपारा से चेर व फिल्टर प्लांट से गेज नदी पुल तक सड़क खुदाई का काम अब नगर पालिका के सामने चुनौती है। प्रोजेक्ट में आने वाली इस अड़चन को लेकर नपा के अफसर परेशान हो रहे हैं।
बड़ी परेशानी यह है कि मुख्य शहर में अतिक्रमण और एनएच से लगकर बनी कॉम्पलेक्स से जगह कम हाेने से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। पहले से ही संकरी नेशनल हाईवे पर साइट क्लियर कराने के लिए ठेका कंपनी अब नगर पालिका के भरोसे है। लेकिन मुआवजा प्रकरण समेत अन्य राजस्व झमेले के बीच शहर में पाइप लाइन का बिछना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। साइट क्लियर कराने पालिका की ओर से अब तक कोई तैयारी नहीं की गई है। वहीं समयावधि पूरी होने के साथ ही आगे साइट खाली नहीं होने से योजना के अधर में लटकने के आसार नजर आ रहे है। बता दें कि जलावर्धन योजना के तहत गेज नदी पुल तक करीब 3 किमी व महलपारा से चेर के बीच करीब 2 किमी में मेन लाइन पाइन के साथ डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछानी है। लेकिन सड़क किनारे पाइप लाइन के लिए खुदाई करने जगह नहीं है। इन चार दिन में भट्टीपारा में फिल्टर प्लांट तक लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट पर बड़ा ब्रेक लगेगा। नपा व कंपनी के इंजीनियरों के मुताबिक शहर में 50 किमी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन मुख्य शहर में स्कूलपारा से लेकर घड़ी चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड में एनएच किनारे पाइप बिछाना बड़ी चुनौती है।
अगले वर्ष मार्च में योजना की डेडलाइन होगी समाप्त
कोरोना और लॉकडाउन के बीच जहां तीन महीने काम प्रभावित हुआ है, वहीं ग्रामीण वार्डों के नगर पालिका से अलग होने पर 35 करोड़ की योजना 15 करोड़ तक सिमट गई है। इसमें शहर से लगे ग्रामीण वार्ड में दो टंकी निर्माण समेत करीब 70 किमी पाइप बिछाने के काम पर नपा ने रोक लगा दिया है। इसके बावजूद भी ठेका कंपनी निर्धारित समयावधि में काम पूरा नहीं कर पाई है। मार्च 2021 में जलावर्धन योजना की डेडलाइन समाप्त हो जाएगी। लेकिन अभी इंटकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट समेत मुख्य शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा है।

धीरे-धीरे साइट क्लियर करवाएंगे: नपा अध्यक्ष
नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि धीरे-धीरे साइट क्लियर करवाकर पाइप लाइन बिछाने का काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें प्लानिंग की गई है कि सड़क से लगकर ट्रैफिक को देखते हुए पाइप लाइन डाली जाए। कोई आपत्ति होने पर उसका समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि समयावधि में काम पूरा कराने का प्रयास है।
गलत प्लानिंग से प्रोजेक्ट अधर में लटकने के आसार
नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने कहा कि बिना साइट क्लियर कराए योजना का क्रियान्वयन गलत प्लानिंग का नतीजा है। इससे प्रोजेक्ट के अधर में लटकने के आसार हैं। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने प्रोजेक्ट को शहरवासियों के हितकारी बताते हुए कहा कि नपा को पहले साइट क्लियर कराकर प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी थी। अब शहर में आधा से अधिक काम पूरा हो गया है, काम पर ब्रेक लगता है, तो इससे नुकसान पहुंचेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BzaaV
via IFTTT
No comments