Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस बेपरवाह, पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार

दहेज लोभियों को सजा दिलाने पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर नौकरी छोड़ने और दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
मनेंद्रगढ़ निवासी सुशील कुमार सोनी की बेटी प्रियंका का विवाह जुलाई 2018 में वृंदावन कॉलोनी रायपुर निवासी रवि सोनी पिता पुरुषोत्तम के साथ हुआ था। शादी में प्रियंका के पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। उसके बाद भी ससुराल वाले पैसे व सामान की मांग कर आए दिन प्रियंका को प्रताड़ित कर रहे थे। पिता ने बताया कि प्रियंका डाकपाल के पद पर रायगढ़ में कार्यरत थी। ससुराल पक्ष द्वारा उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाता था। वहीं विरोध करने पर नशे में पति रवि सोनी उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर प्रियंका ने पिता को फोन कर कहा था कि उसे रायपुर से मनेंद्रगढ़ ले जाएं नहीं तो ससुराल वाले उसे मार देंगे। इस पर पिता ने 22 दिसंबर को रायपुर जाने अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में रिजर्वेशन भी करा लिया था। इस बीच 21 दिसंबर की रात 11.45 बजे रायपुर से फोन आया कि आपकी बेटी ने कमरे में अपने को बंद कर ली है। इसके फौरन बाद फिर फोन आया कि बेटी फांसी लगा ली है।
जिसके बाद सुशील ने दामाद रवि व अन्य लोगों को फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर उसने घटना की सूचना मनेंद्रगढ़ थाने में दी। जहां से कंट्रोल रूम से रायपुर बात की गई। इसके बाद पुलिस पहुंची तो प्रियंका का शव पंखे से फांसी पर लटका मिला। उसका एक पैर जमीन पर दूसरा पलंग पर था। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि हत्या करके पंखे पर लटका दिया गया। इन सभी कारण को देखते हुए पिता सुशील कुमार सोनी ने बेटी प्रियंका के ससुराल वालों के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में लिखित शिकायत की है। वहीं एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34NWotd
via IFTTT

No comments