धान खरीदी केंद्र पर टोकन काटने व चट्टा पर बोरियां चढ़ाने कर्मी किसानों से मांग रहे रुपए
क्षेत्र के नए खरीदी केन्द्र तरगंवा में कर्मचारियों मनमानी करते हुए किसानों से पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी बेपरवाह हैं। इससे किसान धान बेचने में परेशान हो रहे हैं।
बता दें कि इस बार पटना केंद्र से अलग कर तरंगवा में केन्द्र की स्थापना की गई है। यहां 3 पद थे जबकि केन्द्र में 16 कर्मचारियों की नियुक्त किया गया है। अब वही कर्मचारी किसानों से धान खरीदी करने की एवज में पैसों की मांग कर रहे हैं। तरंगवा पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी से किसानों ने इस तरह की शिकायतें की हैं। इसकी जानकारी तिवारी ने अधिकारियों को दी थी। इसके बाद भी उन्होंने इस ओर गौर नहीं किया। इसके चलते इन कर्मियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि तरंगवा केंद्र में टोकन काटने से लेकर, बारदाना वितरण, चट्टा में धान चढ़वाने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा किसानों से पैसा मांगा जा रहा है।
अफसरों से कार्रवाई की मांग की गई है: वेदांती
वेदांती ने बताया कि तरगंवा में 3 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जबकि खरीदी के काम में 15 से 16 कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह गलत है। सभी कर्मचारी धान खरीदने के एवज में किसानों से पैसा ले रहे हैं। ऐसी शिकायत मिली है। मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rxYaZm
via IFTTT
No comments