Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जयस्तंभ को अतिक्रमण मुक्त कराने की शिकायत पर कराई गई जमीन की माप

शहर के हृदय स्थल राम मंदिर परिसर में स्थित जयस्तंभ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर रविवार को राजस्व अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर जमीन की माप कराई।
बता दें कि मनेंद्रगढ़ स्टेशन रोड वार्ड 7 निवासी रामचंद्र अग्रवाल ने एसडीएम को पत्र लिखकर जयस्तंभ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। कहा गया है कि शहर के मध्य प्लाट नं. 385/2 जो कि वर्ष 1967-68 में जय स्तंभ नगर पालिका की भूमि थी। उक्त भूमि को एक संस्था और ट्रस्ट शासन को गुमराह कर कब्जे में किए है। वहीं उक्त भूमि में स्थापित जयस्तंभ को भी चहारदीवारी में कैद कर दिया गया। शिकायत पर रविवार को शहरी आरआई तोषराम पटेल और नजूल आरआई हंसलाल नायक ने मौके पर पहुंचकर ट्रस्टी और शिकायतकर्ता के सामने जमीन की माप की। इस दौरान शिकायतकर्ता और कब्जा किए लोगों के बीच अतिक्रमण को लेकर नोक-झोंक भी देखने को मिली। मामले में विनीत जायसवाल ने भी प्रशासन से जय स्तंभ को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Measurement of land made on complaint of encroachment free


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hnL3Fk
via IFTTT

No comments