ब्लू ब्रिगेड के स्वयंसेवक बच्चों को पढ़ाने के साथ कर रहे जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना छग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में ब्लू ब्रिगेड अभियान के तहत पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा बच्चों को पढ़ाने के साथ जागरूक किया जा रहा है। इसमें डॉ. अनिल सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अंबिकापुर के निर्देशन, प्रो. एमसी हिमधर, डॉ. आईएल देवांगन प्राचार्य के मार्गदर्शन और प्रो. एसएस राजवाड़े के नेतृत्व में अक्टूबर से अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक गांव अौर मोहल्ला के बच्चों को घरों से बुलाकर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान बच्चों को कहानी, कविता, गीत, पेंटिंग, खेलकूद सिखाते हैं। इसके साथ ही गुड टच-बैड टच को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसमें स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू, सीमा कुशवाहा, रनिया, आंचल कुशवाहा, आराधना, सरिता, रीना सहित अन्य सक्रिय हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KIuWWR
via IFTTT
No comments