रिहायसी इलाके में पहुंचे भालू से ग्रामीण ने भागकर बचाई जान
ब्लाॅक मुख्यालय में शाम को आबादी के बीच एक भालू के पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 7 बजे के करीब मुख्यालय की धूम्मांडाड़ सड़क और भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने एक भालू घूम रहा था। जिसे देखकर ग्रामीण ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद कुछ देर तक भालू आसपास ही कुछ देर तक घूमता रहा। वहीं अंधेरा होने पर जंगल की ओर चला गया। वहीं भालू को देखकर आसपास के लोग घरों में घूस गए। ग्रामीणों ने बताया की मुख्यालय में देर शाम और मॉर्निंग वाक् पर निकलने वाले लोगों ने भालू को घूमते हुए कई बार देखा है। इससे भय का वातावरण है। इससे मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों की संख्या भी कम हुई है। इसके बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार भालुओं की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। नगरवासियों ने भालुओं की रोकथाम करने की जल्द से जल्द मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3psxG9H
via IFTTT
No comments