Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

10 जनवरी से हड़ताल की तैयारी में स्वास्थ्य संयोजक

वेतन विसंगति से लेकर अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने अब हड़ताल करने की योजना बनाई है। रविवार को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के भवन में कर्मचारियों की बैठक हुई। करीब 2 घंटे तक चली बैठक में सातों जिले से स्वास्थ्य संयोजक शामिल हुए थे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश टारजन गुप्ता और संभाग अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने और 2800 ग्रेड-पे सहित एएनएम के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। सरकार हमारी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन तो देती है लेकिन इसे पूरा करने के लिए अब तक कोई कोशिश नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि यह आंदोलन 10 जनवरी से किए जाने की योजना बनाई जा रही है। बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों के जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं रामनाथ कश्यप, पंकज सेठिया, कांकेर जिलाध्यक्ष जेठूराम, कोंडागांव जिलाध्यक्ष भूपेश नायक, जोगेश्वरी शर्मा, अनिता कश्यप, प्रशांत श्रीवास्तव, गोविंद देवांगन, आत्मा राम जोशी, दिनेश पराते सहित सैकड़ो स्वास्थ्य संयोजक बैठक में मौजूद थे।

लोहण्डीगुडा ब्लॉक के पदाधिकारियों का गठन
बैठक के खत्म होन के स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने लोहण्डीगुडा ब्लॉक के लिए पदाधिकारियों का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर रवि टंडन, उपाध्यक्ष रवि रामटेके, सचिव लोकेश ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ ममता जैन, ब्लॉक प्रवक्ता पी. नायडू ,कोषाध्यक्ष चंदेश नाग एवं ब्लाक मीडिया प्रभारी लोकेश्वर ठाकुर को नियुक्त किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health convenor in preparation for strike from 10 January


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rwiwC7
via IFTTT

No comments