Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फिर 8.7 डिग्री पर गिरा पारा, 2 दिन पहले 9 डिग्री तक चढ़ा था

इन दिनों न्यूनतम तापमान में घटत-बढ़त जारी है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार को 8.1 डिग्री और रविवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री पर आ गया है। अगले दिनों में भी तापमान के ऐसे ही घटने-बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
बताया जाता है कि इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। तापमान में कमी के साथ ही शहर में शीतलहर भी चल रही है। इधर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले पूरे हफ्ते तापमान में इसी तरह घटत-बढ़त जारी रहने के आसार हैं।

अगले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार दिख रहे
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर पूर्व से थोड़ी बदली है। ऐसे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि ये बढ़त 1 या 2 डिग्री की ही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें कमी या बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार तो दिख रहे हैं, लेकिन ठंड की क्या स्थिति रहेगी, इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

पूरे हफ्ते खुला रहेगा आसमान, छाएगा घना कोहरा
रविवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हवा में नमी का प्रतिशत सुबह साढ़े 8 बजे 79 तो शाम साढ़े 5 बजे 49 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इधर रविवार की शाम 5.35 बजे सूर्यास्त हो गया, जबकि सोमवार को सुबह 6.31 बजे सूर्योदय होगा। अगले पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही आसमान साफ रहने और घना कोहरा छाने के आसार भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Then the mercury dropped to 8.7 degrees, climbed to 9 degrees 2 days ago.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Lhybk
via IFTTT

No comments