Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हाउसिंग बोर्ड ने 53 में से 18 पुराने आवासों को तोड़कर साइट साफ की

विधायक आवास प्रोजेक्ट के लिए हाउसिंग बोर्ड पुराने आवासों को हटा रहा है, अब तक 53 में से 18 पुराने आवासों को तोड़ दिया गया है, वहीं साथ साथ इनके मलबे को भी हटाकर साइट साफ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है की अब तक 33 आवासों का कब्जा हाउसिंग बोर्ड को मिल चुका है, बाकी 20 आवास भी जल्द ही खाली हो जाएंगे।

वहीं टेंडर के लिए भी फाइल तैयार कर सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। इससे पहले भी टेंडर फाइल सरकार के पास भेजी गई थी, लेकिन टेंडर प्रकिया में सरकार ने मेटेरियल, संवेदक के अनुभव और कार्य निष्पादन संबंधी सुझाव दिए थे, ऐसे में बोर्ड ने सरकार के सुझावनुसार फाइल अपडेट कर दुबारा से स्वीकृति के लिए भेजी दी है।

250 करोड़ की लागत से बनेंगे 160 फ्लैट
विधायक नगर पश्चिम में विधायकों के पुराने आवासों को हटाकर उनकी जगह विधायकों के लिए नए आवास बनाए जाएंगे। 250 करोड़ की लागत से 160 फ्लैट बनाए जाएंगे। सेन्ट्रल लॉन व गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा।
84 विधायकों ने हाउसिंग बोर्ड से मानसरोवर में खरीदे फ्लैट
अभी तक 84 विधायकों ने मानसरोवर स्थित द्वारका ट्विन्स व अरावली अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद लिया है। प्रत्येक विधायक ने प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए की अग्रिम राशि भी जमा करवा दी है। वहीं हाउसिंग बोर्ड ने आवंटन पत्र भी जारी कर दिया है।

^नए आवास बनाने के लिए टेंडर की फाइल सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दी गई है, 33 का कब्जा मिल गया जिनमें से 18 को हटा दिया गया है। बाकी भी जल्द खाली हो जाएंगे।
-पवन अरोड़ा, कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qxjqO4
via IFTTT

No comments