प्रत्याशी को याद दिलाएं प्रशासन के आदेश, रैली-जुलूस की अनुमति नहीं
आपके लिए अपने शहर की सरकार चुनना जितना जरूरी है, उतना ही हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है कि चुनाव के चक्कर में महामारी ना फैले। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए है। अब तक हमने हर पर्व त्योहार घर पर परिवार के साथ ही रहकर मनाया है।
सामाजिक आयोजन भी नहीं किए। मेले भी नहीं भरे, तो ऐसे में हम फिर चुनाव प्रचार के नाम पर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे देख सकते हैं। प्रशासन ने भी इस बार कोरोना के कारण चुनाव में रैली, जुलूस, रोड शो की अनुमति नहीं दी है।
ऐसे में अगर कोई चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ता दिखे तो उसे टोकिए जरूर। प्रत्याशी के साथ 5 से अधिक लोग आपके घर वोट मांगने आए तो उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान जरूर दिलाएं। कहीं भी चुनावी रैली, सभा, बड़ी बैठक हो तो प्रशासन को कॉल करके जरूर बताएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L9XatL
via IFTTT
No comments