Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

यातायात नियमों का उल्लंघन करते 59 पकड़े गए

परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नेशनल हाईवे में चारामा के तारसगांव के निकट मोबाइल चेक पोस्ट वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान कुल 59 छोटे बड़े वाहनों के चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।
इनमें सबसे ज्यादा चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालक ज्यादा हैं। जांच के दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 4, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले 17, मोटरसाइकिल मे तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 6 समेत कुल 42 मामले के वाहन चालक शामिल थे। इनके खिलाफ कार्रवाई कर कुल 9700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे बड़े मोटर मालिक एवं चालकों के विरुद्ध कुल 17 चलानी कार्रवाई कर उनसे कुल 4700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
कार्रवाई में ट्रैफिक प्रभारी कांकेर निरीक्षक रोशन कौशिक, एएसआई सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, केजू राम रावत, प्रधान आरक्षक लोकेश साहू, आरक्षक वेद मंडावी, अजय भंडारी एवं परिवहन विभाग आरटीओ के उप निरीक्षक आबिद खान व उनका स्टाप शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
59 caught violating traffic rules


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gMvlDz
via IFTTT

No comments