Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

5 घंटे बंद रही बिजली डाकघर का काम रहा प्रभावित

बुधवार काे छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस के नाम पर 5 घंटे तक बिजली बंद कर दी। जिससे लाेगाें काे परेशानी हुई।
राजहरा, झरनदल्ली, महामाया सहित सभी माइंस व बोइरडीह डैम पंप हाउस व टाउनशिप में बिजली बंद रही। पुराना बाजार वीर नारायण चौक के पास छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी 11 केबी की बिजली लाइन लगा रही है। इसका तार बीएसपी की 11 केबी लाइन के नीचे से खींचा जा रहा है। जिससे कैंप-1 सब स्टेशन से सप्लाई सुबह 12 से शाम 4 बजे तक बंद रही है। टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यु बीएसपी के भवन में संचालित पोस्ट आॅफिस में बिजली बंद होने से सभी कार्य रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, लेनदेन प्रभावित हुअा। पोस्ट मास्टर ने बताया कि सुबह से लाइट गुल कर दी गई। हमारे पास जनरेटर नहीं है। लेनदेन बंद होने के कारण विभाग़ को नुकसान उठाना पड़ा। राजहरा माइंस के बिजली विभाग़ के मैनेजर एमपी सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस के दिन शटडाउन लेते हैं, ताकि उत्पादन में किसी प्रकार का नुकसान न हो। वहीं टाउनशिप में बिजली बंद होने से ठंड का मौसम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34CXsQI
via IFTTT

No comments