खुदकुशी के लिए उकसाया पति व सास को भेजा जेल
ग्राम गणेश खपरी में पिछले साल 15 जुलाई को सातो बाई (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अब इस मामले में जांच पूरी होने के बाद पति व सास के खिलाफ देवरीबंगला थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने पर धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया।
पुलिस ने मृतका सातो बाई के मायके पक्ष के नरोत्तम साहू, जीरजोधन साहू, सुखयारिन बाई, बिंझवार साहू, द्वारिका साहू, भुवन साहू, तोरण लाल साहू, ग्रामीण दुम्बलिक कुमार साहू, मृतिका के बेटे चुनेश्वर लाल, कुणाल साहू का बयान लिया है। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि पति रामाधार साहू, सास सीतम बाई ने ठीक से खाना नहीं बनाती, काम पर खेत नहीं जाती व गांव के अन्य लोगों से बात करती हो कहकर चरित्र पर संदेह कर सातो बाई से मारपीट करते थे। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के कारण परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीआई नवीन कुमार बोरकर ने बताया कि 2019 में 15 जुलाई रात 8.30 बजे से 16 की सुबह 6 के बीच महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। तब रामाधार साहू ने जानकारी दी थी कि 15 जुलाई को रात 8 बजे खाना खाकर टीवी देख रहा था। मां सीतम बाई खाना बनाई, पत्नी सातो बाई का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। पत्नी को बेटा ने खाना दिया। 16 जुलाई को सुबह 6 बजे उठा। रोज की तरह रूम का दरवाजा जो बंद रहता है उसे खोला तो पत्नी घर के म्यार में अपनी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KA6jf5
via IFTTT
No comments