Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आम जनता का नंबर तीसरे चरण में, मतदाता सूचियों से होगा 60 साल से ज्यादा उम्र वालों का चयन

(शिव प्रकाश शर्मा). कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है, इस बीच अब प्रशासन ने अब वैक्सीनशन का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। पहले दो चरणों में कोरोना वॉरियर्स, दूसरे चरण में पुलिस-प्रशासन के अफसर-कार्मिक को वैक्सीन उपलब्ध होगी।

आम आदमी का नंबर तीसरे चरण में आएगा और इसमें भी सबसे पहले 60 साल से अधिक उम्र वालों को इसका फायदा मिलेगा। जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी, चयन मतदाता सूचियों के आधार पर होगा। कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का अभियान पल्स पोलियो के अभियान से भी बड़ा होगा। कोरोना टीकाकरण के लिए भी पल्स पोलियो अभियान की तरह ही जिले में वहीं मॉडल अपनाया जाएगा। अभियान में सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
वैक्सीनेशन के पहले 3 चरण

  1. वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार के ऑनलाइन कोविड पोर्टल पर सरकारी के साथ निजी अस्पताल संचालकों व उनके कर्मियों की ऑनलाइन की जा रही है।
  2. पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों का टीकाकरण होगा। प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर जिले में लगभग 50 हजार लोगों को टीका लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रथम और द्वितीय चरण में निश्चित किए गए टीकाकरण सेंटरों पर जाकर टीका लगवाना होगा।
  3. तीसरे चरण में आम लोगों को टीका लगाया जाएगा। जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के और ब्लड प्रेशर, मधुमेह, कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें पहले लगेगा। वोटर लिस्ट व बूथ के आधार पर सूची बनेगी। उसके हिसाब से वैक्सीन का इंतजाम होगा। हर बूथ पर टीकाकरण करने वाले मेडिकल कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों की टीम होगी जो टीकाकरण से पहले घर- घर जाकर सर्वे करेगी।तय मानकों के आधार पर लिस्ट में लोगों के नाम जोड़ा जाएगा।


सीएमएचओ से मांगी कर्मचारियों की सूची
कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में जिस प्रकार कर्मचारियों को शामिल किया था अब उसी प्रकार से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नेहरा ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त वैक्सीनेशन में कितने अन्य कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी इसकी जानकारी सीएमएचओ से मांगी गई है, ताकि वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सुचारु रुप से किया जा सके। केन्द्र की गाइडलाइन के मुताबिक- एक सेंटर या एक बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगेगी, इसके लिए अधिकतम सेंटर या बूथ तय होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सके।

वैक्सीनेशन के लिए पशुपालन विभाग के सेंटर भी चिह्नित होंगे
संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा कहते हैं- सभी जिले, सभी उपखंड व तहसील स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर वैक्सीन को रखने के लिए पहले से मौजूद कोल्ड स्टोरेज को तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं । वैक्सीन को उपखंड स्तर पर किस तरह से पहुंचाने के बाद रखने और वाहनों की व्यवस्था के लिए सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ।

रेफ्रिजरेटर के लिए बिजली सप्लाई की विशेष व्यवस्था करने को कहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पशुपालन विभाग के वैक्सीन सेंटर को भी चिह्नित किया गया है। हर स्तर पर तैयारी चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी सेविका की मदद से सर्वे का काम किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Number of general public in third phase, voters above 60 years of age will be selected from voter lists


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ToK5S
via IFTTT

No comments