Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ी, 3 घंटे में 3 डिग्री गिर गया पारा

आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद दिसम्बर के दूसरे हफ्ते में सर्दी का आगाज हाे गया लेकिन न्यूनतम तापमान में अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रविवार काे दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलने से शाम काे गलन बढ़ गई और तीन घंटे में पारा 3 डिग्री लुढ़ककर 22 डिग्री से 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जाे कि सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान में हल्की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।

पांच दिन में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरेगा
माैसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं हाेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में अगले चाैबीस घंटे में 2 से 3 डिग्री गिरावट हाेने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिन रात का 5 डिग्री तक लुढ़ककर 16 से 11 डिग्री सेल्सियस पर अा जाएगा। दिन के तापमान में फिलहाल हल्की गिरावट हाेगी लेकिन इसके बाद बाद 1 से 2 डिग्री तक पारा बढ़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cold air triggers melting, mercury falls 3 degrees in 3 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mk3qvE
via IFTTT

No comments