Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दंतेवाड़ा की सीमा पर रथ पहुंचा तो भव्य स्वागत हुआ

गीदम में सोमवार को भगवान श्रीराम की भक्ति में शहरवासी तब डूब गए जब भगवान श्री राम का रथ देर शाम गीदम पहुंचा। इसके पहले ज़िले की सीमा बागमुंडी पनेडा में भव्य स्वागत किया गया। जावंगा में रामायण मण्डली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जैसे ही रथ जावंगा पहुँचा यहां मौजूद विधायक देवती कर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव सहित मौजूद सभी अफसरों ने पूजा अर्चना की व यहां से बारसूर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जैसे ही गीदम शहर पहुंचा यहां शहर के लोगों ने आतिशबाजी के साथ जबरदस्त स्वागत किया। भगवान श्री राम जयकारे के नारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रजनीश सुराना व उनकी टीम, हारम सरपंच प्रमिला सुराना सहित अन्य भक्तों ने भव्य स्वागत क़िया। हिरानार, रोजे, नागफनी में भी ग्रामीणों की जबरदस्त भीड़ जुटी रही। भगवान श्री राम की भक्ति का माहौल पूरे क्षेत्र में बना रहा। ठंड में भी बाइकर्स का उत्साह कम नहीं हुआ सभी भगवान श्री राम की भक्ति में इतने डूब गए कि सभी जावंगा से बारसूर तक शामिल हुए।दरअसल टूरिज़्म को बढ़ावा देने रामवनगमन पथ से भगवान श्रीराम का रथ गुज़र रहा है। दंतेवाड़ा में भगवान श्रीराम के गुजरने के जहां साक्ष्य मिले हैं वहां से यह रथ गुज़रा।दंतेवाड़ा में करीब 300 से ज़्यादा बाइकर्स स्वागत में शामिल हुए।
दंतेवाड़ा में इन जगहों पर मिला है साक्ष्य, लोगों ने इस आयोजन की तारीफ की: दंतेवाड़ा में सातधार से नकुलनार तक 8 जगहों पर भगवान श्रीराम के गुजरने के साक्ष्य मिले हैं। इन जगहों को अब पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके पहले हुए इस भव्य आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार व दंतेवाड़ा प्रशासन की खूब तारीफ की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IUHQQU
via IFTTT

No comments