Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विदेश से आए 73 स्वस्थ, यूके से कोई नहीं लौटा

ब्रिटेन सहित कई देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गई है। यहां कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान विदेश से आने वाले जिले के लोगों की सूची खंगालकर पता किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति वर्तमान में कहां है।
राहतभरी खबर है कि विदेश से लौटे 73 लोग सुरक्षित है। इनमें यूके (यूनाईटेड किंगडम) से एक भी नहीं लौटा था। जिसकी पुष्टि जिला पंचायत के एसीईओ हेमंत ठाकुर ने की है। दरअसल राज्य व विदेश से आने वाले लोगों की सूची बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सभी ग्राम पंचायत व नगरीय निकाय से दूसरे राज्य व विदेश से आने वालों की जानकारी भेजी गई थी। जिसमें यूके से कोई नहीं लौटा है। फिलहाल हमारा जिला सुरक्षित है।

ब्लॉकवार विदेश से लौटे लोग, जो पूरी तरह सुरक्षित
ब्लॉक - प्रवासी

बालोद - 10
डौंडी - 28
डौंडीलोहारा - 7
गुरुर - 10
गुंडरदेही - 18
योग - 73
(स्वास्थ्य विभाग के अनुसार)

बरती जा रही सावधानी ताकि न फैले संक्रमण
जानकारी के अनुसार केंद्र स्तर से पिछले एक महीने (25 नवंबर से 22 दिसंबर तक) ब्रिटेन से भारत आए सभी लोगों की सूची तैयार कर ली है। यह सूची राज्यों के साथ साझा की जा रही है। जिसके बाद अगर जिले का कोई शामिल होगा तो यहां भी सूची भेजी जाएगी। हालांकि इसकी संभावना कम है। फिर भी सावधानी बरती जा रही है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टर को पत्र जारी कर आदेश दिया है।

आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जांच करने के निर्देश
सचिव ने जारी पत्र में लिखा है कि इंटरेनशनल उड़ानों (हवाई जहाज) के माध्यम से यूके से छत्तीसगढ़ व जिले आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट या अन्य मार्ग से यहां आने पर एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाए।

पॉजिटिव व निगेटिव आने पर ऐसा करना होगा
रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर केंद्र सरकार की एसओपी यानी गाइडलाइन अनुसार संस्थागत क्वारेंटाइन, कोविड केयर सेंटर या अस्पताल में रखा जाए। वहीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्रियों को 14 दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाए।

अप्रैल तक इन 14 देशों से बालोद जिले में लौटे थे लोग
चीन से 1, दुबई यूएई से 12, सउदी अरब से 11, नेपाल से 22, स्विटजरलैंड से 2, थाईलैंड से 2, मोरक्को नार्थ अफ्रीका से 2, वियतनाम से 3, बांग्लादेश से 2, जर्मनी फ्रांस से 2, कनाडा से 2, अजरबैजान से 1, ओमान से 1, दोहा कतर देश से एक व्यक्ति लौटे थे। देश के 25 राज्यों से लौटे लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KAEEKR
via IFTTT

No comments