लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत नहीं, कलेक्टर ने जताई नाराजगी
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक कलेक्टर चन्दन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें शासकीय प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकिंग सहभागिता की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों का खाता खोलने एवं बैंक लिंकेज करने, प्रधानमंत्री रोजगार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जिला व्यापार एव उद्योग केंद्र तथा खादी ग्रामोद्योग बार्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति, मछली पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग इत्यादि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की कलेक्टर ने समीक्षा की। उन्होंने बैंकों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत नहीं होने और उसमें अपेक्षित प्रगति भी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को शासकीय प्रायोजित योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप ऋण स्वीकृत कर उनका वितरण कराना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने लीड बैंक मैंनेजर को बैंकों का लगातार निरीक्षण कर मॉनिटरिंग करने कहा।
बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में दावा भुगतान की समीक्षा भी की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे, रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक एमवी पेन्डारकर, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सीपी सेन, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर के प्रतिनिधि तथा लीड बैंक मैनेजर निर्मल पीटर एक्का आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LW5Q7a
via IFTTT
No comments