Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

10-12वीं के लिए विशेष मोहल्ला क्लास

बोर्ड परीक्षा को देखते हुए दसवी एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक मोहल्ला क्लास का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए समुचित तैयारी के साथ उनके विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान किया जाएगा। गणित, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, एकान्टेंसी, कृषि विज्ञान के विद्याथियों के लिए यह क्लास संचालित होगी। इसमें संबंधित संस्था के विषय विशेषज्ञों शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी बीईओ, एबीईओ, बीआरसी व विषय विशेषज्ञ संयोजक की बैठक ली। इसमें शिक्षा अधिकारियों को 1 जनवरी से उपचारात्मक मोहल्ला क्लास संचालित किए जाने कहा। इसमें सभी संबंधित शिक्षकों को पढ़ाना अनिवार्य होगा। समस्त प्राचार्य अपनी संस्था में विषय शिक्षक के माध्यम से सप्ताह में तीन दिवस हाईस्कूल एवं तीन दिवस हायर सेकंडरी स्कूलों की उपचरात्मक मोहल्ला क्लास संचालित करेंगे। इसी आधार पर बोर्ड द्वारा निर्धारित इकाईवार तथा माहवार पाठ्यक्रम के तहत माह जनवरी एवं फरवरी में यूनिटवार तथा माह मार्च में संपूर्ण पाठ्यक्रम में मूल्यांकन परीक्षा लिया जाएगा। इसके सभी प्रश्न पत्र जिला स्तर के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के टीम द्वारा तैयार की जाएगी।

चार स्तर पर ग्रेडिंग कर कम अंक पाने वालों का होगा फोकस
कलेक्टर कहा कि बोर्ड परीक्षा के माह नवंबर तक आयोजित असाइनमेंट के आधार पर प्रत्येक संस्था की चार स्तर पर ग्रेडिंग करते हुए विद्यार्थी जिन विषयों में कम अंक प्राप्त किए हैं, उन पर फोकस करते हुए मोहल्ला क्लास में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर डीईओ राकेश पाण्डे, सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े, नवीन सिन्हा, जिला एडमिन संजीत श्रीवास्तव, अजय महापात्र, नवनीत पटेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special Mohalla Class for 10-12th


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pl47GS
via IFTTT

No comments