लोगों को ठंड से बचाने के लिए चौक पर जलाया जा रहा अलाव
जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही। पारा न्यूनतम 9 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन में ही ठंडी हवाओं के चलने के कारण गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ऐसे में शाम ढलने के बाद बाहर निकालना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी कुछ जरूरी कामों के कारण लोग रात में बाहर निकल रहे हैं। या फिर मजबूरी वश कुछ लोगों को बाहर रहना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें ठंड से बचाने जिला प्रशासन ने चौंक चौराहों में नगर पालिका को अलाव जलाने कहा गया है। जिसके तहत जगह जगह अलावा के इंतजाम किए गए हैं। अलावा की सबसे ज्यादा जरूरत अस्पताल व बस स्टेंड में देखी जा रही है। क्योंकि बस के इंतजार में कई लोग रात में बस स्टैंड व स्टापेज में खड़े रहते हैं। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों के अटेंडर रात में जागने पर भारी परेशानी हो होती है। जिसे देखते दोनों जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38wntCf
via IFTTT
No comments