Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दो दिन 9-9 घंटे बिजली बंद रहने से व्यापार प्रभावित, पानी की दिक्कत

नगर के बिजली कनेक्शन को लेकर बिजली विभाग द्वारा पिछले दो दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के 9 घंटों तक लगातार बिजली बंद कर जा रही है। इसके चलते कई व्यापारियों के व्यापार सहित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बिजली बंद होने से लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
सूचना दिए जाने को लेकर विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि उनके द्वारा डिजिटल माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचना दी जा रही है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि सभी के पास सूचना नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कनेक्शन को अलग-अलग करने के लिए मंगलवार और बुधवार को दिन में बिजली विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दिया गया। मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से बिजली बंद कर दिए जाने के कई वार्डों के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। जिनके घरों में बोर की सुविधा है, पानी के लिए हैंडपंप तलाशते रहे। विभाग द्वारा शाम 6 बजे तक बिजली बंद किए जाने से व्यापारी तबका भी परेशान रहा। फोटो काफी, कम्प्यूटर सेंटर, बिजली उपकरण, हॉलर मिल दुकान वालों की दो दिनों तक कोई ग्राहकी तक नहीं हो पाई।बुधवार को सुबह 10.30 बजे से शाम तक भानुप्रतापपुर, संबलपुर क्षेत्र की विद्युत लाइन बंद रखा गया था।

दो दिनों तक व्यापार पूरी तरह रहा ठप
फ़ोटो स्टूडियो संचालक प्रवीण श्रीवास्तव, इलेट्रॉनिक व्यवसायी जुगल गांधी, अविनाश सरकार ने कहा दो दिनों तक बिना किसी सूचना के बिजली बंद किए जाने से व्यापारी पूरी तरह से ठप हो गया। बिना पूर्व सूचना के विभाग द्वारा बिजली बंद करना गलत है।
सूचना दी गई है: जेई
बिजली विभाग के जेई फनेश्वर यादव ने लाइन सुधार कार्य के लिए बिजली बंद किया गया था। उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से सूचना दी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Business affected due to the shutdown of electricity for two days - 9 hours, water problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KuRWsg
via IFTTT

No comments