Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

15 दिन के भीतर नहीं चलाई ट्रेन तो करेंगे प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के तत्वावधान में कोरोना महामारी के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा बंद की गई चिरमिरी-बिलासपुर, बिलासपुर-चिरमिरी, चिरमिरी-चंदिया, चंदिया-चिरमिरी, चिरमिरी-रीवा की ट्रेनों को जल्द चालू कराने डीआरएम (बिलासपुर मंडल) के नाम का ज्ञापन स्टेशन मास्टर चिरमिरी को सौंपा गया है।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि अब कोरोना वायरस और लोगों की दिनचर्या लगभग सामान्य हो चुकी है। पूरे देश में कई ट्रेनों को चालू कर दिया गया है। उपरोक्त ट्रेनों के लिए पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लोगों की परेशानी को देखते हुए चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन क्रमांक 58220, बिलासपुर-चिरमिरी 58219, चिरमिरी-चंदिया 58221, चंदिया-चिरमिरी 58222, रीवा-चिरमिरी 51753 व चिरमिरी-रीवा 51754 की ट्रेनों को जल्द शुरू करने की जरूरत है। ज्ञापन में कमेटी के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के अंदर इन ट्रेनों को शुरू नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरना-प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन करने बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नगर पालिक निगम सभापति गायत्री बिरहा, प्रदीप प्रधान वरुण शर्मा, रवि बिरहा, प्रदीप प्रधान, मनोज जैन, निसार अहमद, समसुद्दीन, ओमप्रकाश प्रीतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the train did not run within 15 days, it will perform


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WJTKQG
via IFTTT

No comments