Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुलिस पर आरोप- 200 रुपए ले लिए, नहीं कराया मुलाहिजा, केस भी दर्ज नहीं किया

मारपीट के एक मामले में मनेंद्रगढ़ थाने में घोर लापरवाही सामने आई है। राज्यमंत्री गुलाब कमरो के कथित रिश्तेदार के साथ मारपीट की लिखित शिकायत और मुलाहिजे के चार दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं मुलाहिजे के लिए साथ गए सैनिक पर पीड़ित ने उससे साहब को देने के नाम पर 200 रुपए की उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया है। थानातंर्गत ग्राम पंचायत घुटरा अगरियाबहरा निवासी 44 वर्षीय हीरा सिंह कमरो पिता स्व. अमर सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को वह गांव के ही अपने साथी मोहित राय के साथ ग्राम पंचायत सलवा के खोरिया डबरा में पिकनिक मनाने गया था, जहां मोहित उसे खाना बनाने छोड़कर यह कहते हुए गांव की ओर चला गया कि खाना बनाकर रखना वह कुछ देर बाद आता है। वहीं कुछ दूरी पर पिकनिक मना रहे घुटरा गांव के ही आलू, जीतलाल और भूरसा लल्लू वहां आ गए और भोजन की मांग करने लगे। हीरा सिंह ने कहा कि मोहित राय के आने के बाद वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करेगा, इतने पर वे उस पर टूट पड़े और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चाकू से उस पर वार किया, जिससे उसका दाहिना हाथ जख्मी हो गया। मारपीट से आहत हीरा सिंह ने राज्यमंत्री को आपबीती बताई, जिस पर उन्होंने उसे यह कहते हुए थाने भेजा कि मैं थाने में फोन कर बोल देता हूं। उसने बताया कि 21 दिसंबर वह मनेंद्रगढ़ थाने पहुंचा तो उसे मुलाहिजा के लिए ले जाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुलाहिजा के लिए साथ गए सिपाही ने साहब को देने के नाम पर उससे 200 रुपए भी ले लिए, लेकिन उसका एक्स-रे नहीं कराया और घर भेज दिया। पीड़ित ने यह भी बताया कि मंगलवार की सुबह उसने सिपाही ओमप्रकाश को कॉल कर कार्रवाई की जानकारी मांगी, जिस पर उसने कहा कि शाम को हम लोग विवेचना के लिए गांव आएंगे तुम घर पर ही रहना, लेकिन जांच के लिए कोई नहीं आया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस से निराशा हाथ लगने पर उसने बुधवार को मनेंद्रगढ़ आकर सरकारी अस्पताल में अपना एक्स-रे कराया तो पता चला कि उसका दाहिना पैर फ्रेक्चर है, वहीं दो पसली भी टूटी हुई है।

आवेदन पर कर रहे जांच
पीड़ित की शिकायत की जांच कर रहे मनेंद्रगढ़ थाने में पदस्थ एसआई नईम खान ने कहा कि हीरा सिंह कमरो ने आवेदन दिया था, जिसकी जांच की जा रही है। आवेदन कब दिया था इस पर कहा कि बहुत से लोग आते हैं कितने को माइंड में रखेंगे।

हां मैंने लिया है 200 रुपए
मनेंद्रगढ़ पुलिस थाने में पदस्थ सैनिक ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपियों को पकड़ कर लाने के लिए गाड़ी में तेल खर्चा के लिए मैंने 200 रुपए लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jfg29S
via IFTTT

No comments