जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में भरत लाल अध्यक्ष, ध्रुव सचिव हुए निर्वाचित
मंगलवार को जिला व सत्र न्यायालय में अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ। मतदान दोपहर 12 से 3 बजे तक कराया गया। इसमें 118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतगणना का बाद भरतलाल कश्यप को अध्यक्ष और ध्रुव को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
यहां बता दें कि अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 3-3 उम्मीदवार आमने-सामने थे। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भरतलाल कश्यप को 62, बिहारीलाल गुप्ता को 25 मत और विजेन्द्र साहू को 31 मत मिले। वहीं सचिव पद के लिए ध्रुव कश्यप को 66, दिनेश साहू को 37 और अरविंद सिंह को 15 मत मिले। चुनाव में कुल 131 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इसमें 118 वोट डाले गए।
अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष एलआर रवि, कमलावती दास, कोषाध्यक्ष विश्वजीत चक्रवती, सह-सचिव मृत्युंजय तिवारी, ग्रंथालय सचिव गोरेलाल यादव, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव मिराज अली के अलावा कार्यकारणी सदस्य शाकिर हुसैन, रविन्द्र कुमार सिंह, अरविंद कुशवाहा, मो. इस्ताक, विजय सिंह, मंजूषा श्रीवास्तव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34WO7U3
via IFTTT
No comments