Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

9 नए केस, शहर से एक भी नहीं, राहत

शुक्रवार को जिले में 9 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई। इसमें सबसे राहत की बात यह थी कि लंबे समय बाद कांकेर शहर में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। इसके साथ ही जिले के कुल तीन विकासाखंड कांकेर, पखांजूर व दुर्गूकोंदल में नए मरीज नहीं मिले हैं। अब जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार घट रही है।
शुक्रवार को जिले के भानुप्रतापपुर, चारामा, अंतागढ़ तथा नरहरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसमें अंतागढ़ के नयारापार व चरामा के खैरखेड़ा में एक ही परिवार में दो दो मरीज मिले हैं। अन्य जगह एक एक मरीज पाए गए।
24 दिसंबर तक जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6045 पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 133 पर पहुंच गई है। लेकिन भर्ती मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। पिछले सप्ताह तक भर्ती मरीज की संख्या 20 के करीब थी। जो शुक्रवार को 30 हो गई। ये सभी कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। नरहरपुर तथा दुर्गूकोंदल कोविड सेंटर में मरीज नहीं है।

25 दिसंबर को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज

  • भानुप्रतापपुर - (भानुप्रतापपुर 1)
  • अंतागढ़- (नयापारा 2)
  • चारामा- (चिनौरी 1, जेपरा 1, खैरखेड़ा 2
  • नहररपुर- (सिंगनपुर 1, बागडोंगरी 1)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hqs8d6
via IFTTT

No comments