पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण का कब्जा हटाया
ग्राम पंचायत भानबेड़ा में ग्राम पटेल, ग्राम सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव में ग्रामीण द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि गांव में सुदर्शन चिकवा अवैध कब्जा कर रहा था। ग्राम पंचायत की कई बार मनाही के बावजूद भी उनके द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसको ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा निर्माण स्थल पर जाकर सुदर्शन चिकवा को आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत द्वारा मांगा गया। इस पर सुदर्शन चिकवा ने किसी प्रकार का दस्तावेज ना होने की बात कही। लगातार पंचायत द्वारा उसे पंचायत में उपस्थित होने की सूचना दी गई, जिसके बाद भी ग्राम पंचायत की सूचना की अवहेलना करते हुए सुदर्शन चिकवा द्वारा मुझे ग्राम पंचायत से कोई मतलब नहीं है कहा गया। इस प्रकार शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ग्राम पंचायत की बातों में रूचि नहीं ली। पंचायत से भेजे गए नोटिस को भी स्वीकार नहीं किया। लगातार ग्राम पंचायत के आवेदनों की अवहेलना की। इसको देखते हुए शुक्रवार को ग्राम पंचायत के सरपंच जागेश्वर सिंह नरेटी व पंचायत पदाधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान ग्राम पटेल दुर्योधन सिंह ठाकुर, उपसरपंच रमेश कोर्राम, राममिलन मरकाम, चमेली चुरेंद्र, चंद्रिका गांवर, बिरझा नरेटी, हेमीन जगनायक, सुकन्या नुरेटी, लता चौरे व समस्त वार्ड पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JVGgs
via IFTTT
No comments