Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विशेष प्रार्थना हुई पर कार्यक्रम नहीं, सिर्फ हाथ जोड़कर दी क्रिसमस की बधाई

कोरोना संक्रमण का असर क्रिसमस पर्व पर भी दिखा। संक्रमण को देखते इस बार सादगी पूर्ण रूप से पर्व मनाया गया। समाजजनों ने इस बार गले मिलने के बजाय हाथ जोड़कर पर्व की शुभकामनाएं दी। क्रिसमस पर शहर के जवाहर वार्ड के मेनोनाइट चर्च, बेतेल प्रार्थना भवन, गोविंदपुर के एग्लिकन एपिसकोपल चर्च और सेंट माइकल स्कूल चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। पर्व को लेकर आकर्षक लाइटिंग की गई। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। रात में सिर्फ गीत व आराधना हुई। 25 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रार्थना व गीत की प्रस्तुति हुई। पास्टर सचिन मांझी ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देते हुए विस्तार से बताया। मेनोनाइट चर्च के बाहर परिसर में सैनिटाइजर रखवाया गया था। सभी मास्क लगाकर चर्च में प्रवेश किया। गीत की प्रस्तुति के दौरान भी मास्क पहने हुए थे। कोरोना संक्रमण के कारण समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए हाथ नहीं मिलाया। लोगों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे को हाथ जोड़कर बधाई दी।
मेनोनाईट चर्च के सचिव सतीश चांद ने कहा कि इस वर्ष कोरोना को लेकर पूरी सावधानी रखते हुए क्रिसमस मनाया गया है। प्रार्थना से पहले चर्च को सेनेटाईज भी किया गया था। कार्यक्रम में नागेश्वर राव, सेवक सुनील सिंग, नीरज जोफर, सौरभ नागवंशी, प्रदीप जुर्री, ज्वलंत मसीह, आकाश राव उपस्थित थे।
एक घंटे का हुआ आयोजन
टिकरापारा के बेतेल प्रार्थना भवन में पर्व मनाने के दौरान पूरी सावधानी रखी गई। इस बार सिर्फ एक घंटे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर साल दो घंटे से अधिक का कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। पास्टर एबल वर्गिस ने प्रभु यीशु मसीह के संदेशों और जन्म संबंधित जानकारी दिया। पास्टर एबल वर्गिस ने कहा सभी को मास्क लगाकर आने और हाथों को सेनेटाईज करने के बाद ही प्रार्थना भवन में प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप क्लाडियस, सुधीर चाको, संतोष साहू, अनिल परसादी, डीएन सोनी शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There was a special prayer, but not the program, only Christmas greetings with folded hands


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34M6E5b
via IFTTT

No comments