Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ग्रामीणों का आरोप- सुकमा के डीआरजी जवानों ने पीटा

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के नहाड़ी और ककाड़ी गांव के ग्रामीणों ने सुकमा के डीआरजी जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 25 दिसंबर को सुकमा के डीआरजी जवान गांव में पहुंचे। यहां गोलीबारी की। ब्लास्ट के बाद जब जवान घायल हुआ तो ग्रामीणों की पिटाई शुरू कर दी।
स्कूल पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। किसी को नक्सली बताकर पीटा तो किसी से मुर्गा, सल्फी लेकर गए और मारपीट की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि दंतेवाड़ा से जब डीआरजी के जवान पहुंचते हैं तो कभी मारपीट नहीं करते हैं। लेकिन सुकमा की तरफ से आए जवानों ने मारपीट की है। नहाडी सरपंच हेमला ने बताया कि सुकमा जिले की डीआरजी 25 तारीख को गांव पहुंची व गोलीबारी शुरू की। कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की। दरअसल 25 दिसंबर को दो जिलों की डीआरजी टीम सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी। यहां आईईडी की चपेट में आकर एक जवान भी घायल हुआ।

वहां मुठभेड़ हुई थी, मारपीट के आरोप गलत: एसपी
इधर दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि सुकमा-दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम द्वारा नहाड़ी, ककाड़ी इलाके में ऑपरेशन चला। एक इनामी नक्सली को पकड़े। सुबह 7 बजे डीआरजी टीम गांव में थी, ब्लास्ट होते ही घायल जवान को लेकर बाकी जवान भी निकल गए। ऐसे में मारपीट के आरोप गलत हैं। बौखलाए नक्सली अब महिलाओं व बच्चों को आगे कर रहे हैं। हो सकता है ग्रामीणों के साथ नक्सलियों ने ही मारपीट की हो। किसी भी ग्रामीण से मारपीट हुई है तो अरनपुर थाना आकर रिपोर्ट करवा सकते हैं। ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

गांव के स्कूली बच्चों ने जवानों पर ये आरोप लगाए

  • 8वीं में पढ़ने वाले ककाड़ी के एक छात्र ने बताया कि डीआरजी के जवान घर पहुंचकर मुर्गा ले जाने लगे, मैंने रोकने की कोशिश की तो लाठी से मारा। एक महिला के घर से सल्फी लेकर चले गए, उसने पैसा मांगा तो उसकी भी पिटाई कर दी।
  • 7वीं के छात्र ने बताया कि नक्सली है कहकर दौड़ा-दौड़ाकर मेरी पिटाई की। गांव की भीमे को लेकर गए जिसे नक्सली बताया है। जबकि वो नक्सली नहीं है।
  • ककाड़ी की रहने वाली 7वीं की एक छात्रा ने बताया कि दीदी को पुलिस पीटने लगी। बच्चों, महिला किसी को नहीं छोड़ा। कहने लगे कि नक्सली बम लगाकर कहां गए। मुझे भी डंडे से पीटा।
  • 12वीं पास युवा मलदर कुमार ने बताया कि पुलिस घर पहुंची। बड़े पापा की पिटाई करने लगे तो मां भी बचाने पहुंची तो लाठियों से पीटा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Nd30a
via IFTTT

No comments