बीजापुर में सर्चिंग के दौरान पुलिस ने तीन नक्सली पकड़े
नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना से सर्चिंग पर निकली जिला बल, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी ने तीन संदिग्ध नक्सलियों को पकड़ा है। एसपी कममोचन कश्यप ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को बासागुड़ा थाना से जिला बल, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
अभियान के दौरान शुक्रवार रात पुसबाका के जंगलों से पुलिस पार्टी को देख छुपकर भागते 3 नक्सलियों को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से 5 किलो का प्रेशर कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, बैनर और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मिडियम सन्ना, मिलिशिया सदस्य माड़वी राजू, केएएमएस अध्यक्ष कोवासी राजे बताया। पकड़े गए नक्सलियों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना बासागुड़ा में विधिवत कार्रवाई के बाद शनिवार को रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38zG3JI
via IFTTT
No comments