बस करंट हादसे में जांच कमेटी ने दी रिपोर्ट, बड़े इंजीनियरों को क्लीन चिट
दिल्ली हाइवे पर अचरोल के पास हाइटेंशन लाइन से टकराने पर बस में लगी आग व करंट से तीन जनों की मौत व एक दर्जन लोगों के घायल होने के हादसे की जांच कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है। कमेटी ने हादसे के लिए इंजीनियरों को क्लीन चिट देते हुए बस ड्राइवर व होटल संचालक को जिम्मेदार बताया है। बिजली लाइन की पूरी ऊंचाई पर नहीं होने के लिए फीडर इंचार्ज पर मामला टालने की कोशिश की है।
जांच कमेटी में जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (क्वालिटी कंट्रोल) पीके मेहरड़ा, विजिलेंस विंग के अलवर डिप्टी एसपी, डिप्टी डायरेक्टर (कार्मिक) आरएस लांबा, एक्सईएन (इंटरनल ऑडिट) एनपी सिंह है। कमेटी ने बिजली लाइन की तय मापदंड पर ऊंचाई नहीं होने व अंतिम बार मेंटेनेंस के तथ्यों को नजरअंदाज किया है। जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता (क्वालिटी कंट्रोल) पीके मेहरड़ा ने बताया कि हमने प्रबंधन को रिपोर्ट दे दी है। अब कार्रवाई प्रबंधन को करनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VGIfcu
via IFTTT
No comments