Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एटीएम क्यों बंद हैं, आपने इन्हें शुरू करने को क्या किया : रिजर्व बैंक

सहकारी क्षेत्र के शीर्ष संस्था अपेक्स बैंक की एटीएम सेवाओं के बंद होने को लेकर रिजर्व बैंक ने संज्ञान लिया है। भास्कर ने अपनी खबर में इस मुद्दे को उठाया था। रिजर्व बैंक ने 2 दिसंबर को भास्कर में प्रकाशित खबर “सहकारी बैंकों की शीर्ष संस्था अपेक्स बैंक के एटीएम 1 महीने से पड़े बंद’ का हवाला देते हुए अपेक्स बैंक से पूरे मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।

रिजर्व बैंक के पर्यवेक्षण विभाग की ओर से अपेक्स बैंक को ईमेल भेजा गया है। ईमेल में अपेक्स बैंक को यह निर्देश दिए गए हैं कि उसके एटीएम बंद क्यों हैं इसके कारणों की जानकारी 5 दिसंबर तक रिजर्व बैंको उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही यह भी पूछा है कि बैंक ने इन एटीएम को फिर से शुरू करने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए हैं इसकी भी जानकारी उपलब्ध करवाए।

मालवीय नगर और मानसरोवर के एटीएम तो पांच माह से बंद
वैसे तो प्रदेश में बैंक के एटीएम करीब एक महीने से बंद हैं। लेकिन मालवीय नगर व मानसरोवर के एटीएम तो करीब 5 महीने से ज्यादा समय से ठप पड़े हैं। बैंकिंग सेक्टर में निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ प्रतिस्पर्धा के दौर में सहकारी सेक्टर की शीर्ष संस्था अपेक्स बैंक की ऐसी हालत पर सरकार व उसके अधिकारियों की मशीनरी का ध्यान क्यों नहीं जाता।

सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं हो पाया
अपेक्स बैंक अपने सभी एटीएम में चिप वाले कार्ड के जरिए ही नकद हस्तांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बैंक के एटीएम सॉफ्टवेयर को भी अपग्रेड किया जाना है। लेकिन बैंक ने साॅफ्टवेयर अपग्रेड होने से पहले ही अपनी एटीएम सेवाओं को ठप कर दिया। हालत यह है कि एक महीने से न तो सॉफ्टवेयर अपग्रेड हो पाया और न ही बैंक के एटीएम ने काम करना शुरू किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdbNrr
via IFTTT

No comments