Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए खानपान का ख्याल रखें

कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चयनित ग्राम पंचायत घाटलोहंगा में सेक्टर चंदपाल बस्तर परियोजना के तहत सोमवार को पोषण मेला का आयोजन सरपंच डमरुधर बघेल की अध्यक्षता में किया गया। सरपंच ने कार्यक्रम की शुरुआत में मितानिनों, माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सभी सेक्टर प्रभारियों को बताया कि परियोजना बस्तर द्वारा कुपोषण मुक्त चयनित 10 ग्राम पंचायतों में से घाटलोहंगा भी एक है।
हम सभी को मिलकर सभी 10 पंचायत को कुपोषण मुक्त बनाना है। इसके लिए हर किसी को गर्भवती से लेकर शिशुवती महिलाओं पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। गांव में ऐसा वातावरण रखा जाए, जिससे माता और शिशु स्वच्छ और खुश रह सके।
पर्यवेक्षक निर्मल सोनी ने कहा महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चे और खुद को तंदरुस्त रख सकें। इसके अलावा गीता ठाकुर द्वारा महतारी जतन योजना के संबंध में बताया गया। सुनीता रामटेके द्वारा डिलवरी के बाद बच्चे और माता की देखभाल एवं कम उम्र में शादी करने के संबंध में गीत के माध्यम से जानकारी दी गई। सरपंच डमरु धर बघेल ने माताओं को रोज आंगनबाड़ी जाने और गरम भोजन खाने की समझाइश दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत एवं आसपास के गांव की माताएं एवं मितानिन, स्वसहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना प्रभारी सेक्टर के पर्यवेक्षक, एएनएम, उपसरपंच मुन्ना लाल यादव व तुलसीराम ठाकुर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Take care of catering to make a malnutrition free village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbNsTj
via IFTTT

No comments