Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कांग्रेसियों ने वोरा को दी श्रद्धांजलि, कहा- राजनीति में उनका योगदान कभी नहीं भूलेंगे

जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल व अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को कांग्रेस भवन में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में कांग्रेस संगठन के ध्वज को आधा झुकाया। कांग्रेसियों ने कहा मोतीलाल वोरा ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित किया और वे एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। वे बहुत ही सरल, सहज, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने जीवन में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका भी निभाई, अपने जीवनकाल में वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। कांग्रेस की राजनीति में वोरा का जो योगदान है उसको हम कभी नहीं भूल पाएंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान शहर अध्यक्ष यूसुफ रिजवी, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, कपिल चोपड़ा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, शकूर खान, कमलेश दुबे , पूर्व पार्षद गुनमति नायक, गीता गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, हीरा दीवान, शहर सचिव रितेश गोयल, दीपक दहिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंदू दीवान, पारस गोस्वामी, हेमा देवांगन, शिल्पा देवांगन, लखीराम सोरी, बुधराम मरकाम, भारत देवांगन, हेमंत भोयर आदि मौजूद थे।

कांग्रेस परिवार को हुई अपूरणीय क्षति
कांग्रेसियों ने कहा वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक अच्छा काम किया और वर्तमान में भी वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में काम कर रहे थे और निरंतर पार्टी के लिए सेवा में लगे रहते थे। उनका निधन न केवल वोरा परिवार बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen paid tribute to Vora, said- they will never forget their contribution in politics


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3peSLUY
via IFTTT

No comments