Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्वास्थ्य केंद्र गीदम में सालभर से बंद पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 साल पहले लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एक साल से बंद पड़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगभग 5 से 6 कैमरे लगाए गए थे, जिससे अस्पताल परिसर में होने वाली हर गतिविधियां कैमरों में कैद हो सके, लेकिन यहां कैमरे कुछ समय तक ही चालू कंडीशन में रहे। कैमरे सालभर से बंद पड़े हैं।
अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं भी घट चुकी हैं। कुछ महीने पूर्व अस्पताल परिसर से बाहर साइकिल चोरी होने और अस्पताल परिसर के अंदर मरीज व अटेंडर के एटीएम कार्ड समेत कुछ मोबाइल चोरी होने का मामला भी सामने आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रुम सील है। गीदम बीएमओ डॉ. गौतम कुमार ने बताया कि कंट्रोल रुम को किसने सील किया और क्यों किया, इसका पता नहीं चला है। इसके लिए गीदम थाना व सीएमएचओ कार्यालय में भी पता करवाया गया है। बीएमओ ने इसे खुलवाने और सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र चालू करवाने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CCTV cameras have been closed for a year in the health center Geedam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pgYREb
via IFTTT

No comments