ठंड से बचाने चौक-चौराहों पर जलाए जाएंगे अलाव
शीतलहर की वजह से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए कलेक्टर चंदन कुमार ने गांवों और शहरों के चौक-चौराहों में अलाव जलाने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ व नगरपालिका, नगर पंचायत सीएमओ को दिए हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का भी ख्याल रखते हुए उन्हें ठंड से बचाव के लिए अस्पतालों में रूम हीटर एवं परिसरों में अलाव जलाने की व्यवस्था करने सीएमएचओ, जिला चिकित्सालय कांकेर के सिविल सर्जन को कहा गया है। इसका सभी एसडीएम को मॉनिटरिंग करने कहा गया है। अस्पतालों में हॉट वॉटर यूनिट की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारी को कहा।
घूमने वाले मवेशियों को गोठान ले जाने के निर्देश
कलेक्टर ने नगरीय निकायों का राजस्व बढ़ाने के लिए संबंधित व्यक्तियों को डिमांड नोट जारी करने तथा वार्डों में शिविर लगाकर राजस्व वसूली करने कहा। शहर की भांति जिले के अन्य शहरों में भी रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाने और शहर में आवारा घूमने वाले पशुओं को गोठानों में रखने कहा गया। लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ के लिए एक हफ्ते के भीतर सर्विस लाइन प्रदान करने बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने समयसीमा की बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों में प्रगति की गहन समीक्षा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rnF7kk
via IFTTT
No comments