जवानों ने आईईडी बम जब्त कर डिफ्यूज किया
जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों की नापाक साजिश पर पानी फेर दिया है। सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी बम लगा रखा था, लेकिन समय रहते ही जवानों ने इसे नाकाम कर दिया।
एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार-बुरजी मार्ग पर 5 किलो का आईईडी बम लगा हुआ था। गंगालूर के इस क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा में जवानों की तैनाती की गई है। इससे बौखलाए नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे। यह आईईडी पुसनार-बुरजी मार्ग पर सड़क से 60 मीटर अंदर लगाया गया था। पुलिस ने इसे बरामद कर बीडीएस की टीम को सूचना दी, टीम मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mCdMXX
via IFTTT
No comments