Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सड़कों की बदहाली के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई

शहर में चल रहे बेतरतीब निर्माण और चारों तरफ धूल के गुबार के कारण शहर पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुका है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल ने शहर के गुरु गोविंद सिंह तिराहे पर एक दिन का धरना दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जो शहर अपने सुव्यवस्थित गठन के लिए जाना जाता है, वही आज अपनी पहचान ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को चौड़ा किया जाता है, लेकिन कांग्रेस की शहर सरकार ने सड़कों को संकरा करना शुरू कर दिया है। शहर में हो रहे बेतरतीब निर्माण से गीदम रोड के लोग बीते एक साल से कोरोना काल में और ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन विभागों में समन्वय नहीं होने और योजना का जनता को फायदा मिलने के बजाय उनका नुकसान हो रहा है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, महामंत्री किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पार्षद राजपाल कसेर सहित अन्य ने बात रखी।

ई-लाइब्रेरी पहले ही लोकार्पित हो चुकी: बाफना
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि ई-लाइब्रेरी पहले ही लोकार्पित हो चुकी है, लेकिन फिर से लोकार्पण कर खुद की पीठ थपथपाई जा रही है। ऐसे ही एनएमडीसी रेस्ट हाउस तक और अग्रसेन चौक से धरमपुरा व कोर्ट तिराहे से बोधघाट चौक तक का काम पहले ही मंजूर हो चुका है।

महापौर को नहीं दिख रहा धूल का गुबार: पांडे
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के नाम पर सड़कों काे चौड़ा किया जाता है, लेकिन गीदम रोड में पहले हुए चौड़ीकरण के लिए की गई तैयारी को पाटकर 17 मीटर रोड को 13 मीटर में बदल दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers on the road against the plight of roads


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r960sd
via IFTTT

No comments