Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी व भतीजे को पीटा

छोटे भाई ने अपने बड़े भाई,भाभी व भतीजे की पिटाई कर दी। उन्हें जान से मारने की नीयत से डंडा लेकर दौड़ाया भी। घटना बेलगहना क्षेत्र की है। ग्राम ढोलमौहा निवासी हरिकीर्तन दीवान ग्राम पंचायत मिट्ठू नवागांव का सचिव है।

शुक्रवार 18 दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी ने कुएं से पानी निकालने पाइप लगाया था। किसी ने उसे काट दिया था। वह पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे हरिकीर्तन का छोटा भाई संतदास गाली गलौज करते उनके घर आया और अपने बड़े भाई, भाभी से मारपीट शुरू कर दी।

बीच बचाव करने जब उनका बेटा बसंत दास आया तो युवक ने उसकी भी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वह तीनों को मारने डंडा लेकर दौड़ाया। बड़े भाई पंचायत सचिव ने चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J34kix
via IFTTT

No comments