Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन बिलासपुर ने 7 पदक जीते

17 वीं वरिष्ठ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रायपुर में 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के एथलीट्स महिला व पुरुष भाग लेते हुए पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक प्राप्त किए।

एथलेटिक्स संघ के सचिव अमरनाथ सिंह ने बताया कि वेद अनिता यादव ने गोला फेंक में तृतीय स्थान, सीमा पटेल ऊंची कूद में प्रथम स्थान व 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, अंडर 23 वर्ष वर्ग बालक में बाल्वर्धन राव ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, वारिस अख्तर गोला फेंक में प्रथम, महिला वर्ग में सुरभि ठाकुर ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, नीलम यादव ने गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार बिलासपुर जिले के एथलेटिक्स टीम का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा। टीम के प्रशिक्षक के धनंजय राय व
सोमनाथ यादव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3alNUx3
via IFTTT

No comments