Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आस्था का केंद्र अमर टापू पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास के बताए सत्य अहिंसा, भाई चारा, बंधुत्व और समानता के मार्ग पर चल कर विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ आर्थिक और सामाजिक विकास का रोल मंडल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को घासीदास जयंती पर सर्व समाज के आस्था के केंद्र जिले के अमर टापू में यह बात कही। बघेल ने अमर टापू धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और मंगल भवन निर्माण के लिए 50 लाख देने, ग्राम जमकोर से सूरजपूरा तक सड़क मार्ग का उन्नयन करने की घोषणा की।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि घासीदास ने सत्स, अहिंसा और समानता का मार्ग बताया है। उन्होंने कहा कि 2023 तक प्रदेश के प्रत्येक घर में नल जल कनेक्शन उपलब्ध होगा।

समारोह में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने कहा कि गुरुघासीदास ने सामाजिक समरसता और आपसी भाई चारा का संदेश दिया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के हित में जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J8NkYo
via IFTTT

No comments