Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

समाजहित के प्रयासों के लिए गोविंद गुरु के भक्तों का स्वागत

बिरसा मुंडा युवा मंडल नौगामा की ओर से गोविंद गुरु के भक्तों का लोहारिया फला में पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। भक्तों द्वारा समाजहित में धर्म, नैतिकता, आचरण और जनजागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उनका स्वागत किया।

गुरु भक्तों ने गुरु गोविंद के प्रति आदर्श भाव रखते हुए उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने, युवाओं में संस्कृति, धर्म और समाज को लेकर जागरूक लाने, धूम्रपान व हर नशे से दूर रहने, गांव में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए आपस में मिलजुल कर रहने एवं गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने की सीख दी।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रेखा डामोर, शांतिलाल डामोर, कमजी डामोर, मोहनलाल डामोर, भरत लाल, सोहनलाल, मुकेश, हवजी डिंडोर, नरेश, सोमा कलासुआ, ईश्वर लाल डामोर, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ललित यादव मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees of Govind Guru welcome for social welfare efforts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rArw9k
via IFTTT

No comments