सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सांगोद पुलिस थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल द्वारा महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सांगोद पुलिस ने मामले में कांस्टेबल लेखराज को गिरफ्तार किया है। जिसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उक्त मामले की विभागीय एवं कानूनी जांच शुरू कर दी गई हैं।
एएसपी पारस जैन के अनुसार महिला कांस्टेबल ने सांगोद थाने में रिपोर्ट दी थी कि कांस्टेबल लेखराज ने उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल लेखराज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। महिला कांस्टेबल भी इसी थाने में तैनात है। दोनों शादीशुदा बताएं जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYp6Pv
via IFTTT
No comments