वाजपेयी ने देश के किसानों के लिए योजनाएं बनाईं, पीएम मोदी उन्हें बढ़ाने का काम कर रहे हैं : मंडावी
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा द्वारा सुशासन दिवस मनाया गया। भाजपा कार्यालय कमल सदन में किसान जन चौपाल का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य बाजपेयी देश के ऐसे नेता थे, जिनका विपक्षी नेता भी सम्मान करते थे। बाजपेयी न केवल राजनेता थे, अपितु कवि, लेखक, विचारक, चिंतक व पत्रकार भी थे। किसान जन चौपाल को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ छल ही किया है। आज किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। अटल के शासन में ही किसानों के हित में कई योजनाएं बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे और आगे बढ़ते हुए किसानों के बारे में सोचा और देश के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने किसानों को 6000 रुपए प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि सीधे उनके खाते में डाले। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गिरधर यादव ने किया। इस मौके पर राजीव लोचन सिंह, रामचरण कोर्राम, निपेंद्र पटेल, टेकेश्वर जैन, डॉ देवेंद्र साहू, नारायण पोटाई, अरुण कौशिक, विजय साहू, आशा राम नेताम, जय प्रकाश गेडाम, विजय लक्ष्मी कौशिक, किरण उसेंडी, जागेश्वरी साहू, मीरा सलाम, रमशीला साहू आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LagnX
via IFTTT
No comments