Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साईं जन्मोत्सव पर शीतलापारा मंदिर में कटा केक, ठेल्काबोड़ में निकाली गई शोभायात्रा

25 दिसंबर को शिर्डी सांई बाबा जन्मोत्सव मनाया गया। ठेलकाबोड़ शिर्डी सांई बाबा मंदिर में जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शीतलापारा शिर्डी सांई बाबा मंदिर में अभिषेक, पूजा के साथ भजन कीर्तन तथा रामायण पाठ का आयोजन किया गया।शहर के शीतलापारा में सुबह 5 बजे अभिषेक के साथ पूजा तथा आरती की गई। सुबह 6.30 बजे सांई बाबा जन्मोत्सव पर केक काटकर खुशी मनाई गई और सभी को केक का प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर से शाम तक मंदिर में रामायण पाठ के साथ भजन कीर्तन हुआ। भुनेश्वरी महिला मानस मंडली आमापारा ने रामायण पाठ के साथ भजन कीर्तन किया। जन्मोत्सव पर बड़ी संया में श्रद्घालु सोई बाबा के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भंडारा का आयोजन नहीं किया गया। दोना पत्तल में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कौशिल्या देवी, मंजीत सिंह ठाकुर, मंजु ठाकुर ने योगदान दिया।
राजापारा सांई मंदिर में जन्मोत्सव इस बार सादगी से मनाया गया। एक दिन पहले 24 दिसंबर को सांई पालकी यात्रा बाजा गाजा के साथ निकाली जाती थी जो इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण नहीं निकाली गई। इस वर्ष सुबह आरती मंदिर पुजारी धनंजय तिवारी ने कराई। दोपहर 12 बजे हवन पूजन पंडित चितरंजन तिवारी ने कराया। जनकपुर वार्ड में शिर्डी सांई बाबा मंदिर में फूलो से साज सज्जा की गई थी। पूजने के बाद श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

रैली में श्रद्धालुओं ने किया नृत्य
ग्राम ठेलकाबोड़ शिर्डी सांई मंदिर में बाबा की पूजा सुबह की गई तथा दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर गांव के लोगों ने सांई बाबा का पूजन किया। बाजा गाजा के साथ निकले शोभायात्रा में श्रद्धालु महिलाओं व युवतियों ने रास्ते भर नृत्य किया। कार्यक्रम में हरगोविंद सिन्हा, नागेंद्र सिन्हा, गौकरण सिन्हा, डिजेश सिन्हा, नितेंद्र सिन्हा, जैन बाई, गोल्डी सिन्हा, कंचन सिन्हा, लतिला सिन्हा, कामिनी सिन्हा, गोयल सिन्हा, खुशी सिन्हा, डोलेश सिन्हा शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cake cut in Shitalapara temple on Sai's birth anniversary, procession taken out in Thelkabod


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hgG8WN
via IFTTT

No comments