Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दहेज नहीं मिलने पर एक महीने की बेटी की हत्या

भैयाथान थानांतर्गत बड़सरा गांव निवासी महिला की एक महीने की बेटी की पति और ससुर ने पटककर हत्या कर दी। महिला ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। मंगलवार की रात इसी बात को लेकर पति और ससुर ने मिलकर उसकी एक महीने की बेटी की हत्या कर दी। बड़सरा गांव निवासी सुशीला साहू पत्नी संतोष साहू ने बताया कि 22 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उसका पति संतोष साहू, ससुर कमलेश साहू और सास सुनीता साहू ने दहेज में एक लाख रुपए और बाइक की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता की एक महीने की बच्ची परी साहू को पति संतोष साहू और ससुर कमलेश साहू ने जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी पति संतोष साहू, ससुर कमलेश साहू पुत्र रामदुलार साहू और सास सुनीता साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFINjl
via IFTTT

No comments