करकापाल से उड़नदस्ते ने पकड़े सागौन से भरे दो ट्रैक्टर, रेंजर ने कहा- डिपो भेज रहे थे
करकापाल से दो ट्रेक्टरों में भर कर लाए जा रहे 8 नग सागौन के बड़े बड़े लट्टे को पखांजूर के उडऩ दस्ते ने पकड़ लिया। ट्रेक्टर व लकड़ी को जब्त उसके चालकों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया। इसके बाद इलाके के रेंजर मामले में बचाव की भूमिका में आ गए और कहा कि ये लकड़ी कैंप भेजी गई थी। एक और वन कर्मियों द्वारा लकड़ी पकड़ मामला बनाने व दूसरे ओर रेंजर द्वारा बचाव करने से पूरा मामला संदेहास्पद हो गया है।
महला कैंप से आगे करकापाल में नवनिर्मित बीएसएफ के कैंप में जवानों सागौन के पेड़ के काट कर गिराया गया था। 9 दिसंबर की शाम दो ट्रेक्टर में आठ नग सागौन के लट्ठे लाए लदे हुए थे जिसे पखांजूर वन विभाग की टीम ने ग्राम परतापुर के पास इन्हें पकड़ा और जब्त कर कार्रवाई की। दोनों ट्रेक्टर व लकड़ी को जब्त कर माटोली स्थित वन विभाग के डिपो लाया गया। विभाग द्वारा बताया जा रहा है की यह सागौन के पेड़ को कैप निर्माण के दौरान गिराया गया है। जब्त सागौन की कीमत करीब दो लाख रूपए आंकी गई है। मामले की जांच कर रहे वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया की दो सागौन के पेड़ को ग्राम करकापाल स्तिथ नव निर्मित सीमा सुरक्षा बल के कैप में पुकलैंड द्वारा कैप के चारों ओर नाली निर्माण के दौरान गिराया गया था। इसके लठ्ठे बना वन विभाग के डिपो ही भेजा जा रहा था। लेकिन इसे परतापुर में वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। वर्तमान में इसकी जांच के लिए वे स्वयं करकापाल कैंप गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qNxxz5
via IFTTT
No comments