Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संबलपुर क्षेत्र में फर्जी गिरदावरी की शुरू हुई जांच

पटवारी हल्का नंबर 6 संबलपुर, धनगुडरा और कराठी में सैकड़ों किसानों के धान के फसल को गिरदावरी फर्जी तरीके से करने का मामले को लेकर दैनिक भास्कर में 9 दिसंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और शिकायत करने वाले किसानों से बयान दर्ज करने के साथ जानकारी ली जा रही है।
इसमें धान फसल लगाए रकबा में कितना छूट गया इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
शुक्रवार को संबलपुर में सुबह कोटवार से मुनादी कराया गया। इसमें गिरदावरी से संबंधित शिकायत, धान फसल का रकबा कम हुए किसानों को संबलपुर मंडी बुलाया गया। यहां राजस्व विभाग की टीम ने उनकी शिकायतों व जानकारी दर्ज की। इसमें संबलपुर के 14, धनगुडरा के 11 और कराठी के 9 किसानों ने पहुंचकर रकबा घटने की जानकारी और सुधार करने कहा। संबलपुर के किसान दुलारूराम साहू, जागेश्वर निषाद, हलालखोर, रामचरण रावटे, गौकरण बक्शी ने राजस्व की टीम को बताया कि पहले हमारा धान का रकबा ठीक था। इस बार गिरदावरी में जानबूझकर इसे कम कर दिया गया। इसे सुधार करने की मांग की। टीम में राजस्व निरीक्षक मधुसिंह यादव, बोगर क्षेत्र के हल्का नं 2 पटवारी जयनारायण नेताम, पटवारी रमेश गावड़े शामिल थे।

पटवारी पर लगाया लापरवाही का आरोप
संबलपुर, कराठी, धनगुडरा क्षेत्र के किसानों ने पटवारी रमेश गावड़े द्वारा गिरदावरी में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा किसान ज्यादा रकबा में धान लगाए थे, जिसे पटवारी ने कम कर दिया। धनगुडरा में 95 किसान, संबलपुर में 229 और कराठी में 99 किसानों का गिरदावरी रिपोर्ट तैयार किया गया। इसमें गिरदावरी के समय उपस्थित नहीं होने पर दूसरे किसान का खड़ाकराकर फोटो खींचा गया है। इससे किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। नायब तहसीलदार मोक्षदा देवांगन ने बताया संबलपुर, धनगुडरा, कराठी में गिरदावरी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of fake Girdawari started in Sambalpur area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mf8qSe
via IFTTT

No comments