भाजपाइयों ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बर्खास्त करने मांग की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बंगाल भाजपा के नेता मुकुल राय, दिलीप घोष के काफिले पर बंगाल में हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को शहर के नए बस स्टैंड के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया व भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत से ममता बनर्जी बौखला गई है, इसलिए टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या तक की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी पार्टियों को सभा, रैली करने की स्वतंत्रता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी नेताओं को सभा, रैली करने से रोकने के लिए भाजपा नेताओं की सभा, काफिले पर अपने गुंडों से हमला करवाती है। बंगाल में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है और वहां अराजकता की स्थिति है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n6zlRs
via IFTTT
No comments